man-critically-injured-road-accident-rushed

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, रिम्स रेफर

Share
Link copied
man-critically-injured-road-accident-rushed
man-critically-injured-road-accident-rushed

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरवाडीह रोड पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में देवेंद्र कुमार मिस्त्री (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घायल की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बॉन्ग्राम निवासी देवेंद्र कुमार मिस्त्री, पिता रामजतन मिस्त्री के रूप में हुई है।

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा बनाए रखें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पुलिस ने सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस या एंबुलेंस सेवा को सूचना देने की अपील की, ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।