बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत
बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे हेलीकॉप्टर का जोशीमठ के पास हुआ हादसा, चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक टूटा था संपर्क; सर्च ऑपरेशन में मिला मलबा
जोशीमठ (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और पांच यात्री शामिल थे। सभी यात्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जोशीमठ के पास अचानक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। हादसे में किसी के जीवित बचने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

जमशेदपुर में मानवता की मिसाल: पांच साल के मासूम के लिए पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया NH-33
18 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था सात्विक मांझी, बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के…

दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली में होंगे शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता, विपक्षी एकजुटता का दिखेगा साझा मंच; शुक्रवार दोपहर रांची से…
सारंडा जंगल में मिले दो आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया नष्ट; नक्सलियों ने जमीन में छिपाकर रखे थे विस्फोटक
बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे पगडंडी मार्ग से हुई बरामदगी, जनवरी में 17 नक्सलियों के मारे जाने वाले मुठभेड़ स्थल…


















