boyfriend-kills-teenager-dumps-body-river

दूसरे लड़के से बातचीत करने पर प्रेमी ने की किशोरी की हत्या, नदी में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
boyfriend-kills-teenager-dumps-body-river
boyfriend-kills-teenager-dumps-body-river

सिमडेगा: केरसई थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की हत्या उसके प्रेमी विकास टोप्पो ने की थी। किशोरी के किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने को लेकर नाराज आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गिरमा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर की शाम केरसई थाना क्षेत्र स्थित गिरमा नदी से एक अज्ञात किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। अगले दिन 29 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराई गई। मृतका केरसई थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग थी, जो 24 अक्टूबर से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पहचान के बाद मृतका के पिता ने बताया कि गांव का ही विकास टोप्पो उनकी बेटी को अपने साथ घूमने ले गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि वह किशोरी को पसंद करता था, लेकिन उसके दूसरे लड़के से बातचीत करने के कारण नाराज रहता था। इसी विवाद में उसने किशोरी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चार दिनों तक बेटी की तलाश कर रहे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।