चाईबासा : मां-बेटी की हत्या के मामले में बेटे समेत सात गिरफ्तार, गुफा से मिले जले हुए शवों के अवशेष
जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश में 13 अक्टूबर को हत्या की वारदात को दिया गया अंजाम; साक्ष्य मिटाने के लिए तोरलो जंगल की गुफा में शवों को जलाकर दफनाया
चाईबासा: घोर कलयुग है, बेटे के नाम पर कलंक है ..ये हम इसलिए कह रहे है जिस माँ का दूध पीया, जिस बहन से अपने कलाई पर राखी बंधवाई ..कैसे उनदोनों को मार दिया..हांथ नही कांपा इस कलयुगी बेटे का.. जी हां .. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में मां और बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे यदुनाथ बिरुवा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तोरलो जंगल स्थित दावबुरु पहाड़ की एक गुफा से मां-बेटी के जले हुए शवों के अवशेष बरामद किए गए हैं।मृतकों की पहचान कुनी कुई और उनकी 27 वर्षीय बेटी नामसी बिरुवा के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है।

13 अक्टूबर को हत्या, फिर शवों को जलाकर छिपाया
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं की हत्या 13 अक्टूबर को की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शवों को तोरलो जंगल के दावबुरु पहाड़ स्थित एक गुफा में पहुंचाया। वहां शवों को जलाने के बाद दफना दिया गया, ताकि वारदात का किसी को पता नहीं चल सके।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर जंगल की गुफा से जले हुए शवों के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में मृतका के बेटे यदुनाथ बिरुवा सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
बेटे पर हत्या करवाने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि यदुनाथ बिरुवा ने जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी मां और बहन की हत्या की साजिश रची और अन्य आरोपियों के माध्यम से वारदात को अंजाम दिलवाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी
एसडीपीओ बहामन टुटी के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।मां और बेटी की हत्या तथा शवों को जंगल की गुफा में जलाकर छिपाने की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान नामकुम और पिस्का में ट्रेनों के ठहराव का सुझाव, चैंबर ने डीआरएम से की मुलाकात
रांची: रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आसपास यातायात का दबाव कम करने को…

किराये पर गाड़ी लेकर दूसरे के पास रखते थे गिरवी, चार कारों के साथ तीन गिरफ्तार
रांची: किराये पर गाड़ी लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह…

राजस्वकर्मी की हत्या के पीछे जमीन का खेल, दाखिल-खारिज में अड़ंगा बना मौत की वजह; तीन गिरफ्तार
रांची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले…

300 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में कोहिनूर स्टील पर ED का शिकंजा, चांडिल से कोलकाता तक 20 ठिकानों पर छापेमारी
66 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर करीब 900 करोड़ रुपये का लिया गया था कर्ज, राशि दूसरी कंपनियों और…


















