smoke-rises-coal-rake-bokaro-thermal

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रेक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप; डीवीसी की दमकल टीम ने पाया काबू

Share
Link copied

दो से तीन बोगियों में आग लगने की आशंका, सुरक्षा के मद्देनजर बंद कराई गई विद्युत आपूर्ति

बोकारो: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोयले से लदी एक मालगाड़ी की बोगियों से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखकर स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल डीवीसी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने सुरक्षा के आवश्यक उपाय करते हुए आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, कोयले से लदी उक्त रेक कथारा वाशरी से कोयला लेकर नवी नगर की ओर जा रही थी। रविवार सुबह बड़काकाना-गोमो रेलखंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रेक के रुकने के दौरान स्टेशन मास्टर की नजर दो से तीन बोगियों से निकलते धुएं पर पड़ी। इसके बाद स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रेक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप; डीवीसी की दमकल टीम ने पाया काबू

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम

स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार के अनुसार, बोगियों से धुआं निकलता देख तत्काल स्थानीय डीवीसी अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीवीसी की दमकल टीम अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। आग लगने की आशंका को देखते हुए सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत संचालन बंद कराया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पूरी सावधानी के साथ कार्रवाई शुरू की और बोगियों से उठ रहे धुएं पर काबू पाया।

समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

रेलवे स्टेशन पर कोयले की रेक से धुआं उठने की घटना ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि, रेलवे प्रबंधन और डीवीसी की दमकल टीम की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेक की दो से तीन बोगियों में आग लगने की आशंका जताई गई है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों और प्रभावित बोगियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली जारी, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल; ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा दिल्ली
इसे भी पढ़ें

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली जारी, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल; ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा दिल्ली

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी, खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश…

रजरप्पा की आयरन फैक्ट्री में सुबह-सुबह तीन-चार धमाके, कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज; प्लांट बंद कर लौटाए गए कर्मचारी
इसे भी पढ़ें

रजरप्पा की आयरन फैक्ट्री में सुबह-सुबह तीन-चार धमाके, कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज; प्लांट बंद कर लौटाए गए कर्मचारी

चितरपुर (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में रविवार की सुबह…

रांची पुलिस लाइन में ऑन ड्यूटी जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड
इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस लाइन में ऑन ड्यूटी जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड

पुलिस लाइन परिसर में ही चल रहा था जुए का खेल, सार्जेंट मेजर की छापेमारी में रंगेहाथ पकड़े गए जवान; विभागीय कार्रवाई…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।