smuggler-1028-kg-opium-arrested-chatra

चतरा में 1.028 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, रांची से खरीदकर ले जा रहा था मादक पदार्थ

Share
Link copied
smuggler-1028-kg-opium-arrested-chatra
smuggler-1028-kg-opium-arrested-chatra

चतरा: चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.028 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय ठाकुर उर्फ संतोष कुमार ठाकुर (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़, ऊपर टोला का रहने वाला है।

चतरा में 1.028 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, रांची से खरीदकर ले जा रहा था मादक पदार्थ

पुलिस के अनुसार, एक नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रांची से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह होते हुए गिद्धौर की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित भेलवाड़ा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदेह के आधार पर संजय ठाकुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.028 किलो अवैध अफीम और एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

चतरा में 1.028 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, रांची से खरीदकर ले जा रहा था मादक पदार्थ

इस मामले में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 63/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 18(बी), 21(बी), 25, 27, 28 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

चतरा पुलिस की ओर से नशे के तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चतरा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में पत्थलगड़ा के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुलिस अधिकारी विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित पत्थलगड़ा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।