रांची में एबीवीपी का प्रदर्शन, कहा- देश में लोकतंत्र खतरे में नहीं, अराजकता फैलाने वालों का करेंगे विरोध

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मंगलवार को रांची में “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” नारे के साथ प्रदर्शन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुछ राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों, विशेषकर कम्युनिस्ट पार्टी और एसएफआई की ओर से देश और लोकतंत्र को खतरे में बताए जाने संबंधी बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने इन दावों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर इन संगठनों को लोकतंत्र खतरे में नजर नहीं आता। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि जिन स्थानों पर बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं, वहां भी संबंधित दलों को हार का सामना करना पड़ रहा है।

एबीवीपी ने कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत है और लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने तथा छात्रों को गुमराह करने के प्रयासों का विद्यार्थी परिषद विरोध करेगी। संगठन की ओर से देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भी इसी मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत में भी उसी तरह की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पैदा करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी।

हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे चांडिल, ननिहाल में निभाएंगे पारिवारिक रस्म; धातकीडीह से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री की भावनात्मक यादें
चांडिल। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को सपरिवार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित अपने ननिहाल धातकीडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री के इस…

गडकरी के मंत्रालय के साथ MoU के दौरान CM सम्राट चौधरी का बयान चर्चा में, बोले- ‘क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग…

















