youth-arrested-stealing-mobile-phone-grocery

किराना दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, फोन बरामद

Share
Link copied
youth-arrested-stealing-mobile-phone-grocery
youth-arrested-stealing-mobile-phone-grocery

सिमडेगा: किराना दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम निवासी रौशन नायक (22 वर्ष), पिता सुरेश नायक के रूप में हुई है।

किराना दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, फोन बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, अरानी निवासी कलिंदर साहू अपनी किराना दुकान में बैठे थे। इसी दौरान रौशन नायक सामान खरीदने के बहाने दुकान पहुंचा। सामान लेने के क्रम में उसने काउंटर पर रखा रेडमी मोबाइल फोन चुरा लिया और भागने लगा। मोबाइल चोरी कर भागते देख कलिंदर साहू ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसका पीछा किया।

भागने के दौरान सरईपानी के पास आरोपी मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल से गिरने और ग्रामीणों की पिटाई से उसे हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से चोरी किया गया रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा में भर्ती कराया गया।

किराना दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, फोन बरामद

इस मामले में विजय कुमार साहू के लिखित आवेदन पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 146/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन नायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे 3 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।