Khunti crime story

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त

Share
Link copied

मरांगहादा में घर पहुंचाने का झांसा देकर वारदात को दिया गया अंजाम, दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अन्य किशोरी को भी मुक्त कराया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दो नाबालिग पीड़िताओं ने महिला थाना में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार युवक उन्हें घर पहुंचाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद मरांगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित बाड़ेहिड टोला के अलग-अलग स्थानों पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों किशोरियों को खूंटी में छोड़ दिया।

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त

पीड़िताओं के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी ने पीड़िताओं का बयान दर्ज कराया। इसके आधार पर महिला थाना में कांड संख्या 18/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65, 61, 126(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त

पुलिस ने वाहन और मोबाइल फोन किए जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, दो केटीएम बाइक, तीन मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक अन्य नाबालिग किशोरी को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर: एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार; 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार; 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में परसुडीह…

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी
इसे भी पढ़ें

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी

रांची: झारखंड में 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों का अब पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के माध्यम…

SIR: झारखंड में नो मैपिंग के 43.35% मामलों का ही निष्पादन, रांची समेत पांच जिले पिछड़े
इसे भी पढ़ें

SIR: झारखंड में नो मैपिंग के 43.35% मामलों का ही निष्पादन, रांची समेत पांच जिले पिछड़े

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन में जिलों का प्रदर्शन अलग-अलग…

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।