workers-strengthen-booths-organisational-committees-be

बूथ मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता, 20-25 दिनों में संगठनात्मक कमेटियों का होगा गठन

Share
Link copied
workers-strengthen-booths-organisational-committees-be
workers-strengthen-booths-organisational-committees-be

निर्मल सिंह 

गुमला: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की पहली सीढ़ी बूथ है। इसलिए कार्यकर्ता ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को आत्मसात कर पूरी ईमानदारी से संगठन के कार्यों में जुटें।

बूथ मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता, 20-25 दिनों में संगठनात्मक कमेटियों का होगा गठन

जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवन साय ने निर्देश दिया कि अगले 20 से 25 दिनों के भीतर जिला कार्यसमिति के साथ सभी प्रकोष्ठों, मंडलों और मोर्चों की कार्यसमितियों का गठन पूरा कर लिया जाए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को 15 नवंबर तक बूथ सशक्तिकरण से संबंधित फॉर्मेट जिला कार्यालय में जमा करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने और इसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ‘हामरे जितब’ का नारा दिया।

बूथ मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता, 20-25 दिनों में संगठनात्मक कमेटियों का होगा गठन

बैठक को जिला अध्यक्ष सागर उरांव और पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और पार्टी के पुरोधाओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संचालन महामंत्री संदीप कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने किया।

मौके पर मुनेश्वर साहू, सुदर्शन भगत, विनय कुमार लाल, कमलेश उरांव, सबिन्द्र सिंह, किरण बाड़ा, शकुंतला उरांव, संयुक्ता देवी, निर्मल गोयल, सुरेश नाथ सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।