गम्हरिया दुष्कर्म कांड में नया मोड़: नाबालिग पीड़िता का पति गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज
सरायकेला। गम्हरिया थाना में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने अब पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला घटना के समय नाबालिग थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता का पति उसे कई महीनों से अपने साथ रख रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस कार्रवाई के बाद मामला फिर चर्चा में
गम्हरिया थाना से जुड़े इस चर्चित मामले में पहले पुलिसकर्मी पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर सवाल उठे थे। अब पीड़िता के पति की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई से मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

केचुआ पुल पर मौत का कहर! ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
साहिबगंज। बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर केचुआ पुल के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार की मौके…

ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, 20 साल पुराने मामले में फिर जांच शुरू
केरल में PWD सचिव रहते हुए सड़क परियोजना के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; गृह मंत्री के निर्देश पर विजिलेंस…


















