सिमडेगा कोर्ट ग्राउंड में चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

सिमडेगा: सिमडेगा के कोर्ट ग्राउंड में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी हुए बैग में रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस के अनुसार, घटना 6 नवंबर की सुबह की है। एक व्यक्ति सुबह करीब पांच बजे फुटबॉल खेलने के लिए कोर्ट ग्राउंड पहुंचा था। उसने अपना मोबाइल फोन बैग में रखकर मैदान की सीढ़ी पर छोड़ दिया और खेलने लगा। इसी दौरान सुबह करीब 8:15 बजे एक युवक अपने दो सहयोगियों के साथ बैग लेकर गेट की ओर भागने लगा। बैग चोरी होते देख भुक्तभोगी ने शोर मचाया। इसके बाद मैदान में मौजूद लोगों ने तीनों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही सिमडेगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया गया। भुक्तभोगी के लिखित आवेदन पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 150/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) और 3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित प्रसाद (22), निवासी खैरनटोली, गोसाई मोहल्ला, सिमडेगा, निरंजन केरकेट्टा (45), निवासी ढोढीजोर, कुरडेग और मुकेश किड़ो, निवासी रिगड़ी, कसेराटोली, मुफस्सिल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अंकित प्रसाद के खिलाफ सिमडेगा थाना में वर्ष 2025 का एक मामला दर्ज है। वहीं, मुकेश किड़ो के खिलाफ ठेठईटांगर, सिमडेगा और कुरडेग थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को 7 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

डोरंडा से लापता मासूम का नाले में मिला शव, घर के पास खेलते समय गिरने की आशंका
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम लापता हुए मासूम अरनव कुमार का शव शनिवार सुबह घर के पास…

निशा भगत की मौत के बाद पिता ने थाने में दिया आवेदन, सोशल मीडिया लाइव में नाम लिए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग
रांची: झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत ( Nisha bhagat) की मौत के मामले में पिता ने पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत…

















