post-nisha-oraon-will-become-government

निशा उरांव के इस पोस्ट को ..जरूरत पड़ी तो बनूंगी सरकारी गवाह … किसने डिलीट करवाया ? किसने रिपोर्ट किया ? फेसबुक ने डिलीट किया पोस्ट

Share
Link copied

मौत से पहले निशा भगत के संपर्क में होने और मदद मांगे जाने का किया था दावा, न्याय नहीं मिलने पर मामले को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दी थी चेतावनी; ‘धर्मांतरित ट्रोल गैंग’ पर गलत शिकायत कर पोस्ट हटवाने का लगाया आरोप

रांची। निशा भगत की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव ने कई महत्वपूर्ण दावे किए हैं। उनका कहना है कि निशा भगत ने मौत से पहले उनसे बातचीत की थी और मदद मांगी थी। निशा उरांव ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह इस मामले में सरकारी गवाह (Government Witness) बनने के लिए तैयार हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पोस्ट को फेसबुक ने डिलीट कर दिया है ..आखिर किसे डर है कौन है जो इस मामले को दबाना चाहता है ?

फेसबुक ने डिलीट किया पोस्ट, ‘धर्मांतरित ट्रोल गैंग’ पर लगाया आरोप

निशा उरांव की ओर से फेसबुक पर साझा किया गया एक पोस्ट डिलीट कर दिया गया। पोस्ट हटाए जाने के बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कथित ‘धर्मांतरित ट्रोल गैंग’ पर गलत शिकायत कर पोस्ट हटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “धर्मांतरित ट्रोल गैंग ने मेरा पिछला पोस्ट बिल्कुल गलत शिकायत करके हटवा दिया। साबित हुआ कि इनको बहुत-बहुत दर्द हुआ है।” निशा उरांव ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर चल रहे आंदोलन की आवाज को दबाने की कोशिश की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आदमखोर गिद्धों, तुमने फेसबुक पर लगी आंदोलन की आग पर पानी डालने की कोशिश की है, लेकिन जो सबके दिल में आग लगी है, उसे कैसे बुझाओगे?”
उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक आंदोलनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। पोस्ट में उन्होंने कथित षड्यंत्रकारियों को निशाना बनाते हुए लिखा, “तुम हार रहे हो षड्यंत्रकारियों, तुम हार रहे हो।”

post-nisha-oraon-will-become-government
डिलीट पोस्ट

निजी मोबाइल नंबर की वजह से हटाया गया पोस्ट?

निशा उरांव ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने निशा भगत से संबंधित एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें उनका मोबाइल नंबर भी दिखाई दे रहा था। उनके मुताबिक, फेसबुक की नीति के तहत किसी अन्य व्यक्ति की निजी जानकारी (Personal Information) सार्वजनिक रूप से साझा करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि फेसबुक टीम को शायद यह जानकारी नहीं थी कि संबंधित महिला अब इस दुनिया में नहीं हैं और इसी वजह से पोस्ट हटा दिया गया। उन्होंने निजी जानकारी हटाकर पोस्ट दोबारा साझा करने की बात कही है। साथ ही आंदोलन से जुड़े लोगों से तैयार रहने की अपील भी की है।

post-nisha-oraon-will-become-government
फिर से पोस्ट डालने की बात कही

मौत से पहले निशा भगत ने मांगी थी मदद

सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव का दावा है कि निशा भगत ने अपनी मौत से पहले उनसे संपर्क किया था और अपनी परेशानी साझा करते हुए मदद मांगी थी। निशा उरांव के इस बयान के बाद मामले में एक नया पहलू सामने आया है। अब यह सवाल भी महत्वपूर्ण हो गया है कि मौत से पहले निशा भगत ने किन लोगों से संपर्क किया था और उनसे किस तरह की मदद मांगी थी। निशा उरांव ने मामले में न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह सरकारी गवाह बनकर जांच में सहयोग करेंगी।

न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय स्तर तक जाएगी लड़ाई

निशा उरांव ने साफ किया है कि फेसबुक से पोस्ट हटाए जाने के बावजूद वह निशा भगत के लिए न्याय की मांग से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने मामले को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें
निशा भगत की मौत से पहले हुई थी 13 मिनट की आखिरी बातचीत, सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव का दावा- ‘न्याय नहीं मिला तो मामला राष्ट्रीय स्तर तक ले जाऊंगी’; महिला आयोग ने भी लिया स्वतः संज्ञान
इसे भी पढ़ें

निशा भगत की मौत से पहले हुई थी 13 मिनट की आखिरी बातचीत, सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव का दावा- ‘न्याय नहीं मिला तो मामला राष्ट्रीय स्तर तक ले जाऊंगी’; महिला आयोग ने भी लिया स्वतः संज्ञान

फेसबुक लाइव पर मदद की गुहार लगाने वाली निशा भगत ने IRS निशा उरांव को आखिरी फोन कॉल में बताई थी अपनी…

लोहरदगा में उद्योगपति दीपक जायसवाल के घर भीषण अगलगी, कार समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में उद्योगपति दीपक जायसवाल के घर भीषण अगलगी, कार समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

मिशन चौक पर सुबह 5:30 बजे लगी आग से मची अफरा-तफरी, बालकनी से छत पर कूदकर पंकज जायसवाल ने बचाई जान; दीपक…

Update Hazaribag accident : अपनों को अंतिम विदाई देने निकले थे, रास्ते में खुद बन गई पांच लोगों की अंतिम यात्रा; चौपारण हादसे ने झकझोरा
इसे भी पढ़ें

Update Hazaribag accident : अपनों को अंतिम विदाई देने निकले थे, रास्ते में खुद बन गई पांच लोगों की अंतिम यात्रा; चौपारण हादसे ने झकझोरा

एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बनारस जा रहे थे बगोदर के लोग, लेकिन दनुआ घाटी में मौत ने रास्ता…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।