rashtriya-obc-morcha-comes-out-support

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, कहा- अब यह लड़ाई अकेले की नहीं

Share
Link copied
rashtriya-obc-morcha-comes-out-support
rashtriya-obc-morcha-comes-out-support

रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सामने आया है। मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची सर्किट हाउस में अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनके प्रति एकजुटता जताई।

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, कहा- अब यह लड़ाई अकेले की नहीं

इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि मुश्किल घड़ी में मिला यह स्नेह और समर्थन साबित करता है कि यह अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो सच्चाई और न्याय के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई अब अकेले उनकी नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा भी पूरी ताकत से इस लड़ाई में साथ खड़ा है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने अंबा प्रसाद को समर्थन देते हुए कहा कि संगठन उनके सम्मान और हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। वहीं, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला यादव ने धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, कहा- अब यह लड़ाई अकेले की नहीं

अंबा प्रसाद ने कहा कि यह मामला केवल ओबीसी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा समाज और प्रदेश पक्षपात एवं कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा, “हमें घर से निकाला जा सकता है, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों से कैसे निकालेंगे?” उन्होंने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला यादव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार प्रजापति, महासचिव रामावतार कश्यप, सचिव राम लखन साहु, श्याम प्रजापति और विनोद प्रसाद समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।