chief-minister-hemant-soren-extends-greetings

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सागुन सोहराय से लेकर बांधना पर्व तक की दी शुभकामनाएं, प्रकृति और लोक-संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

Share
Link copied

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को जोहार भी कहा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति, पशुधन और झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को समर्पित ये पर्व हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि ये सभी पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। साथ ही झारखंड की समृद्ध लोक-परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित एवं जीवंत बनी रहें।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।