मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार में फंसे गिरिडीह के आठ आदिवासी श्रमिकों का रेस्क्यू, सकुशल घर लौटे

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गिरिडीह जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के गया जिले में फंसे आठ आदिवासी श्रमिकों को सकुशल मुक्त कराकर वापस घर पहुंचाया है। सभी श्रमिक गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, ये श्रमिक रोजगार और आजीविका की तलाश में बिहार के गया जिले गए थे। वहां कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली, जिसके बाद उन्होंने गिरिडीह जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गया जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सभी आठ श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया और उन्हें गिरिडीह वापस लाया। श्रमिकों की सकुशल घर वापसी से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

छठ महापर्व को लेकर अलर्ट मोड में NDRF, धुर्वा डैम पहुंची टीम; जवानों ने किया रूट मार्च
रांची। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF – National Disaster Response Force)…

रांची के घनी आबादी वाले इलाके में आग का तांडव, हिंदपीढ़ी में प्लास्टिक गोदाम धू-धूकर जला; घरों तक पहुंचीं लपटें
थर्ड स्ट्रीट की बस्ती में देर रात मची भगदड़, दमकल की कई गाड़ियों ने संभाला मोर्चा; लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान…


















