जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के इतिहास और बलिदान को सम्मान देने का अवसर : चम्पाई सोरेन

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के इतिहास, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है।

चम्पाई सोरेन ने केंद्र सरकार की पीएम जनमन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आवास, बिजली, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड के 7,139 गांव धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में शामिल हैं।

उन्होंने आदिवासी भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा मिलनी चाहिए। जनजातीय समाज को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास और निर्णय प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाना जरूरी है।

बुढ़मू में बेकाबू गैस टैंकर का तांडव, दो दुकानों में घुसा भारी वाहन; लाखों का सामान बर्बाद
चकमे-बुढ़मू मुख्य सड़क पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकानें खाली थीं, टला बड़ा हादसा रांची।…

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, सुरक्षा के लिए बना अस्थायी ढांचा हटाया; भाजपा ने ममता परिवार पर साधा निशाना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार सुबह कोलकाता नगर निगम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद…

















