मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में वृद्धि का विरोध, पूर्व दरें बहाल करने की मांग

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में लगातार दूसरे वर्ष वृद्धि किए जाने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि महज दो वर्षों में परीक्षा शुल्क में लगभग 40 प्रतिशत तक की वृद्धि होना चिंताजनक है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी गरीब, मजदूर, किसान और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। ऐसे में परीक्षा शुल्क में लगातार बढ़ोतरी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, न कि व्यापार का माध्यम। एक ओर सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और नामांकन को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। अजय राय ने राज्य सरकार से जैक द्वारा बढ़ाए गए परीक्षा शुल्क की समीक्षा कर इस पर तत्काल रोक लगाने और पूर्व निर्धारित दरों को बहाल करने की मांग की है।

15 नवंबर से सिमडेगा में मनेगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा, 27 तक होंगे विविध कार्यक्रम
सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिमडेगा जिले में 15 से 27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस…

जनता दरबार में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार को जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस…

















