attempt-stop-memu-train-setting-fire

रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की कोशिश, 10 मिनट तक खड़ी रही यात्री ट्रेन

Share
Link copied

सिदिरसाई स्टेशन से पहले रेलवे फाटक के पास हुई घटना, यात्रियों ने नीचे उतरकर बुझाई आग; ट्रेन के आते ही फरार हुए शरारती तत्व

पोटका। टाटानगर से बादामपहाड़ जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन (MEMU Passenger Train) को गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पर आग लगाए जाने के कारण करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा। घटना सिदिरसाई स्टेशन से पहले धरूवालुपुंग माहालिडीपा-दामुडीह रेलवे फाटक के पास की है। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, टाटानगर से शाम करीब छह बजे रवाना हुई ट्रेन हल्दीपोखर स्टेशन पार करने के बाद सिदिरसाई की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के बीच और आसपास आग की लपटें दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि ट्रेन को नजदीक आता देख आग लगाने वाले शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। ट्रैक पर आग जलती देख लोको पायलट (Loco Pilot) ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतरे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया और मेमू पैसेंजर बादामपहाड़ के लिए रवाना हो गई।
यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के पीछे किसका हाथ है और आग किस उद्देश्य से लगाई गई थी, इसकी जांच जरूरी है।

इसे भी पढ़ें
UPI पेमेंट में अब नाम और मोबाइल नंबर पर लग रहा XXX का पर्दा, Google Pay-PhonePe और Paytm में दिख रहा बदलाव; जानिए NPCI का नया नियम
इसे भी पढ़ें

UPI पेमेंट में अब नाम और मोबाइल नंबर पर लग रहा XXX का पर्दा, Google Pay-PhonePe और Paytm में दिख रहा बदलाव; जानिए NPCI का नया नियम

QR कोड से भुगतान करने पर अब पूरी पहचान नहीं दिख रही, मोबाइल नंबर, UPI ID और बैंक खाता संख्या को किया…

मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में वृद्धि का विरोध, पूर्व दरें बहाल करने की मांग
इसे भी पढ़ें

मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में वृद्धि का विरोध, पूर्व दरें बहाल करने की मांग

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में लगातार दूसरे वर्ष वृद्धि किए जाने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन…

हजारीबाग में नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का धरना, दूसरी ओर महापौर की शिकायत पर जांच का पत्र वायरल
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का धरना, दूसरी ओर महापौर की शिकायत पर जांच का पत्र वायरल

नगर निगम में बढ़ा विवाद, प्रेस क्लब ने दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर खोला मोर्चा; महापौर बनाम नगर आयुक्त का मामला पहले…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।