कल्पना मुर्मू सोरेन ने छठ महापर्व के नहाय-खाय पर दी शुभकामनाएं, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना
रांची। लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। छठ महापर्व के पहले अनुष्ठान नहाय-खाय के अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्यवासियों सहित देशभर के छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बना रहे। हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे। अपने संदेश के अंत में उन्होंने ‘जय छठी मइया’ कहकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्धता और पवित्रता के साथ पूजा-अर्चना करते हैं तथा पारंपरिक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के अनुष्ठान संपन्न होते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व लोक आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

कोडरमा में नकली घी का बड़ा कारोबार पकड़ा गया, 15 क्विंटल घी जब्त; गाय की तस्वीर लगाकर हो रही थी पैकिंग
कोडरमा: छठ महापर्व के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी के बीच कोडरमा में नकली घी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ…

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बंद बोरे में मिला क्षत-विक्षत शव; हत्या की आशंका
बलिराजगढ़ के प्राचीन किले के दक्षिणी हिस्से में मिली लाश, पास से सर्विस पिस्टल, आधार कार्ड, मोबाइल और लैपटॉप बरामद; DIG ने…




















