रघुवर दास ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना, विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक अनाथ एवं नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के आरोपों को गंभीर बताते हुए विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

रघुवर दास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भूषण बाड़ा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में कार्रवाई करते हुए विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि निशा भगत प्रकरण के बाद इस तरह का एक और मामला सामने आना राज्य में आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों के मामले में सरकार और संबंधित राजनीतिक दल को तत्काल कदम उठाना चाहिए।

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल रहने के आसार
रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर को झारखंड के मौसम में हल्की ठंड और सुबह धुंध…

आदिवासी लड़की यौन शोषण मामले में नया मोड़ : विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने का आरोप, दो लोगों पर FIR दर्ज
डराने-धमकाने और दबाव बनाकर भ्रामक बयान दिलवाने का आरोप; प्राथमिकी में एक पत्रकार का भी नाम, पाकरटांड़ पुलिस कर रही जांच सिमडेगा:…

















