SIR पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, 18 नवंबर को बूथों पर लगेगा अवसर कैंप

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर मतदाता सूची से विपक्षी मतदाताओं के नाम हटवाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने 18 नवंबर को राज्य के मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले अवसर कैंप में सक्रिय भागीदारी का ऐलान किया है।
रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवा रही है, जो उसे वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है।

कुमार राजा ने बताया कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर 18 नवंबर को मतदान केंद्रों पर अवसर कैंप आयोजित करने की मांग की गई है, ताकि मतदाताओं को अपनी बात रखने और शिकायत दर्ज कराने का मौका मिल सके। इस दौरान बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। जिन लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं या जिन्हें किसी तरह की परेशानी है, उनकी शिकायतें भी सुनी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैंप में पूरा सहयोग करेगी। इसके बावजूद यदि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो पार्टी समय सीमा बढ़ाने की मांग करेगी। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस धरना-प्रदर्शन भी करेगी।

रघुवर दास ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना, विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर…

आदिवासी लड़की यौन शोषण मामले में नया मोड़ : विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने का आरोप, दो लोगों पर FIR दर्ज
डराने-धमकाने और दबाव बनाकर भ्रामक बयान दिलवाने का आरोप; प्राथमिकी में एक पत्रकार का भी नाम, पाकरटांड़ पुलिस कर रही जांच सिमडेगा:…

















