three-criminals-opened-fire-petrol-pump

खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी के पैर में लगी गोली; PLFI के नाम का पर्चा छोड़कर फरार

Share
Link copied

खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर पुष्पा फ्यूल सेंटर को बनाया निशाना, तीन राउंड फायरिंग का आरोप; प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

खूंटी। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग स्थित जियरप्पा हुटार के पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में पेट्रोल पंप कर्मचारी अमित कुमार घायल हो गया। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम से धमकी भरा पर्चा छोड़कर रांची की ओर फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है।

खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी के पैर में लगी गोली; PLFI के नाम का पर्चा छोड़कर फरार

कार्यालय को निशाना बनाकर की तीन राउंड फायरिंग

प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार देर रात अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली कर्मचारी अमित कुमार के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अमित कुमार खूंटी के घाघरा गांव का निवासी है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

मौके पर छोड़ा PLFI के नाम का धमकी भरा पर्चा

गोलीबारी करने के बाद अपराधी घटनास्थल पर पीएलएफआई (PLFI) के नाम से लिखा एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए। बरामद चार्ट पेपर पर लाल स्याही से ‘पीएलएफआई लाल सलाम’ लिखा हुआ है। इसके नीचे जोनल कमांडर राजेश यादव का नाम दर्ज है।पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, कारतूस का अगला हिस्सा और धमकी भरा पर्चा बरामद किया है। सभी साक्ष्यों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी के पैर में लगी गोली; PLFI के नाम का पर्चा छोड़कर फरार

तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले में खूंटी थाना में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और पीएलएफआई संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना में इस्तेमाल बाइक और आरोपियों के भागने के रास्ते की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और आसपास के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें
सिमडेगा में पलाश छठ पूजा स्पेशल बाजार, दीदियों के बांस से बने सूप की खूब हुई बिक्री
इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में पलाश छठ पूजा स्पेशल बाजार, दीदियों के बांस से बने सूप की खूब हुई बिक्री

सिमडेगा: छठ महापर्व के अवसर पर सिमडेगा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पूजा सामग्री की खूब बिक्री हुई। झारखंड…

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन
इसे भी पढ़ें

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने…

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल रहने के आसार
इसे भी पढ़ें

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल रहने के आसार

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर को झारखंड के मौसम में हल्की ठंड और सुबह धुंध…

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।