jharkhand-will-develop-only-through-conservation

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से ही बनेगा विकसित झारखंड, बिरसा मुंडा के विचारों से संवरेगा झारखंड : डॉ प्रणव कुमार बब्बू

Share
Link copied

सोपारोम में धरती आबा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर जुटे ग्रामीण, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा- झारखंड के विकास का रास्ता उसकी प्रकृति और संस्कृति से होकर गुजरता है

रांची, 15 नवंबर। झारखंड के विकास की चर्चा प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को नजरअंदाज करके नहीं की जा सकती। राज्य की असली ताकत यहां की जमीन, जंगल, जलस्रोत और समृद्ध आदिवासी संस्कृति है। इनका संरक्षण करते हुए ही विकास की योजनाएं आगे बढ़नी चाहिए। यह बात डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने रविवार को नामकुम प्रखंड के सोपारोम गांव में आयोजित समारोह में कही। मौका था धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ का।

cm-hemant-soren-extended-his-greetings

गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष तथा विचारों को याद किया।समारोह में मुख्य वक्ताओं में शामिल डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई तक सीमित नहीं था। उनके विचारों में समाज की बेहतरी और आम लोगों की खुशहाली का सपना भी शामिल था। उन्होंने कहा कि झारखंड को ऐसा विकास मॉडल अपनाने की जरूरत है, जिसमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ किए बिना राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।

 

jharkhand-will-develop-only-through-conservation

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने भी भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा का सपना ऐसा समाज बनाना था, जहां हर व्यक्ति खुशहाल और संपन्न हो। मुखिया नन्हे कच्छप ने सामाजिक एकता को आगे बढ़ने की महत्वपूर्ण शर्त बताया। वहीं, ग्राम प्रधान अनुज सिंह मुंडा ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।इससे पहले पाहन महावीर मुंडा ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली।समारोह की अध्यक्षता दिनेश सिंह मुंडा ने की। उन्होंने ही कार्यक्रम का संचालन भी किया। आयोजन में वार्ड सदस्य भीम सिंह मुंडा के अलावा रमेश सिंह मुंडा, आह्लाद स्वांसी, सोमरा स्वांसी, राजेश सिंह मुंडा, हरिपद स्वांसी, शीलू मुंडा, हिरदा मुंडा, मंदुई देवी, सुमित्रा देवी, रामदेव सिंह मुंडा, पार्वती देवी, भारती देवी और बिपिन सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों ने धरती आबा के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें
पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबे चार युवक, एक को बचाया गया; तीन अब भी लापता
इसे भी पढ़ें

पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबे चार युवक, एक को बचाया गया; तीन अब भी लापता

दीदारगंज के मिर्जापुर घाट पर मची अफरा-तफरी, आशु, आदित्य और सूरज की तलाश में SDRF व गोताखोर जुटे पटना। बिहार की राजधानी…

रांची से मांडर-चान्हो तक छठ की धूम, कांके डैम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; साफ-सुथरे घाटों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल
इसे भी पढ़ें

रांची से मांडर-चान्हो तक छठ की धूम, कांके डैम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; साफ-सुथरे घाटों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

कांके डैम में विशेष साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था की दिखी झलक, डिप्टी मेयर नीरज कुमार की पहल से श्रद्धालुओं को मिली राहत;…

झारखंड शब्द का इतिहास 700 साल से भी पुराना! चैतन्य चरितामृत में भी मिलता है ‘झारिखण्ड’ का उल्लेख, जानिए नाम की ऐतिहासिक कहानी
इसे भी पढ़ें

झारखंड शब्द का इतिहास 700 साल से भी पुराना! चैतन्य चरितामृत में भी मिलता है ‘झारिखण्ड’ का उल्लेख, जानिए नाम की ऐतिहासिक कहानी

सरयू राय के लेख ने फिर चर्चा में लाया झारखंड नाम का उद्भव; 13वीं शताब्दी के ताम्रपत्र में मिलता है नाम का…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।