विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, जोन्हा से पुलिस ने दबोचा; नाबालिग बच्ची निरुद्ध
सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पाकरटांड़ थाना कांड में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रांची के जोन्हा इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में एक नाबालिग बच्ची को भी निरुद्ध किया गया है। गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को जोन्हा से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग बच्ची को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तारी और नाबालिग बच्ची को निरुद्ध किए जाने की जानकारी दी गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच जारी है। गौरतलब है कि विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े इस प्रकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा हो रही है। पुलिस की ताजा कार्रवाई को इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

हजारीबाग में रित्विक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; कंपनी प्रबंधन को दी गंभीर धमकी
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। केरेडारी थाना क्षेत्र…

भूषण बाड़ा प्रकरण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान, बोले- जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई, कानून सबके लिए बराबर
सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा; राजनीतिक षड्यंत्रों का भी देंगे जवाब कांग्रेस विधायक भूषण…

भूषण बाड़ा प्रकरण : अपहरण के आरोपों पर दिलीप तिर्की ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बोले- दो महीने से सिमडेगा से बाहर था, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की हो जांच; विधायक पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…


















