major-crackdown-cisf-bermo-44-bikes

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 44 बाइक और 123.880 टन अवैध कोयला जब्त; तस्करों में मचा हड़कंप

Share
Link copied

बोकारो/बेरमो: झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो में अवैध कोयला कारोबार (Illegal Coal Trade) के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीएल (CCL) के बीएंडके एरिया अंतर्गत बैदकारो डीसीसीपीएल पैच माइंस में देर रात चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान 123.880 टन अवैध कोयला और 44 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अवैध कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ ने यह कार्रवाई ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत की। अभियान में सीआईएसएफ की रेड टीम, आसूचना इकाई और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम शामिल थी।विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद टीम ने बैदकारो डीसीसीपीएल पैच माइंस के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से जमा किए गए कोयले का बड़ा भंडार मिला। मौके से कोयले की ढुलाई और अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने वाली 44 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई

छापेमारी में जब्त कोयले और मोटरसाइकिलों को लेकर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से बढ़ाई गई निगरानी

सीआईएसएफ ने अवैध कोयला उत्खनन (Illegal Coal Mining), भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और श्वान दस्ते (Dog Squad) की मदद से निगरानी की जा रही है। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपदा की चोरी और कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें
झाड़ग्राम में भीषण सड़क हादसा, बीएस इंटरप्राइजेज के मालिक मनीष अग्रवाल की मौत, तीन घायल
इसे भी पढ़ें

झाड़ग्राम में भीषण सड़क हादसा, बीएस इंटरप्राइजेज के मालिक मनीष अग्रवाल की मौत, तीन घायल

जमशेदपुर लौटने के दौरान देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, बासु की हालत गंभीर; टीएमएच में चल रहा इलाज जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के…

छह साल से महिला आयोग निष्क्रिय, आदिवासी बेटियों की तस्करी पर भी सरकार घिरी : शोभा यादव
इसे भी पढ़ें

छह साल से महिला आयोग निष्क्रिय, आदिवासी बेटियों की तस्करी पर भी सरकार घिरी : शोभा यादव

रांची: झारखंड में महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और महिलाओं को न्याय दिलाने वाली संस्थाओं की निष्क्रियता को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा…

बोकारो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
इसे भी पढ़ें

बोकारो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में स्व. शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।