AI के दौर में पढ़ाई के साथ हुनर भी जरूरी, 3,044 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र : हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह सह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न कौशल विकास संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 3,044 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा और हफीजुल हसन भी उपस्थित रहे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच रोजगार पाने वाले युवाओं में कल्याण गुरुकुल के 2,014, नर्सिंग कौशल कॉलेज के 746 और आईटीआई कौशल कॉलेज के 284 युवा शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें देश और विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक का दौर है। ऐसे में केवल किताबी पढ़ाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ हुनरमंद बनना भी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना होगा और खुद को उसके अनुरूप तैयार करना होगा। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार विकसित करने की अपील की।
कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य सरकार की कौशल विकास पहल के तहत अब तक करीब 40 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें अकेले कल्याण गुरुकुल के 32,131 युवा शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है।

खलारी में कोयला लदे हाईवा में आगजनी का खुलासा, चार गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद
रांची: खलारी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में कोयला लदे हाईवा में आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले…

वाराणसी केंद्रीय कारागार में सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 602 बंदियों का हुआ इलाज
वाराणसी: श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट की ओर से रविवार, 22 नवंबर को वाराणसी के केंद्रीय कारागार में बंदियों के…

















