नेपाल के कोशी में भूकंप, बिहार-झारखंड में भी महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 से 5.4 रही तीव्रता

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में भी देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास था। भूकंप की तीव्रता अलग-अलग भूकंप निगरानी एजेंसियों ने 5.3 से 5.4 के बीच दर्ज की है। भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे आया और इसका केंद्र जमीन के भीतर लगभग 10 से 20 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।
नेपाल में आए भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों के अलावा भूटान और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए। बिहार के समस्तीपुर समेत कुछ इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया। झारखंड के भी कुछ क्षेत्रों में झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आई हैं। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विशेष विधानसभा सत्र से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रियों-विधायकों के साथ की बैठक, MMDR और SIR पर बनी रणनीति
रांची: झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को…

SIR और MMDR के विरोध पर भाजपा का हमला, बोली- जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार
रांची: झारखंड में 25 और 26 नवंबर को SIR और MMDR के मुद्दे पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर…
















