झारखंड में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, 160 स्टॉलों में दिखेगी राज्य की उपलब्धियां और हुनर

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए झारखंड की समृद्ध जनजातीय और शास्त्रीय कला-संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली।
उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कुश कुमार करुवा ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। वहीं, मुंडारी, नागपुरी, उरांव और संथाली जनजातीय नृत्यों के समायोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई। इसके अलावा वर्षा लकड़ा एवं दल ने आधुनिक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि महिला बैंड ‘द सजनी ग्रुप’ ने आधुनिक नागपुरी गायन और वादन से समां बांधा।

महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगभग 160 आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई विभाग शामिल हैं। स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, खादी बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनन्य मित्तल और झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय कला और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार
15 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप, अब तक 18 आरोपी जेल भेजे गए; फर्जी जमीन के दस्तावेजों के…

सिमडेगा : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, लोहे की फुकनी से सिर पर किया था वार
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया…
















