shagun-pathak-sunidhi-live-enthralled-audience

खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां

Share
Link copied
shagun-pathak-sunidhi-live-enthralled-audience
shagun-pathak-sunidhi-live-enthralled-audience

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शुक्रवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए।

Sthapna Diwas
Advertisement

कार्यक्रम में देवप्रिय ठाकुर ने सितार वादन से संगीत की मधुर छटा बिखेरी। वहीं, पारोमिता चौधरी एवं गृहिणी समूह के बैंड ने समूह गायन की प्रस्तुति दी। झारखंड की लोक संस्कृति को भी मंच पर विशेष स्थान मिला। किशोर नायक के कुंजबन समूह ने नागपुरी नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया, जबकि विनोद महतो और उनके दल के घोड़ा नृत्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

इसके अलावा अशोक कश्यप के पैका नृत्य की प्रस्तुति ने झारखंड की पारंपरिक लोककला, वीरता और सांस्कृतिक गौरव की झलक पेश की। पूरे कार्यक्रम में आधुनिक संगीत के साथ झारखंड की लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।