anjani-kumar-singh-teacher-jharkhand-associated

यूनेस्को की वैज्ञानिक समिति से जुड़े झारखंड के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राज्य का मान

Share
Link copied
anjani-kumar-singh-teacher-jharkhand-associated
anjani-kumar-singh-teacher-jharkhand-associated

सिमडेगा: झारखंड के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूनेस्को के ग्राउंडवॉटर यूथ नेटवर्क (GWYN) की वैज्ञानिक समिति के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। समिति के अध्यक्ष ल्यूनेल क्रिस बुएला ने 26 नवंबर को उन्हें नए सदस्य के रूप में स्वागत संदेश भेजते हुए समिति की पहली आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Sthapna Diwas
Advertisement

इस वैज्ञानिक समिति का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, भविष्य की योजनाओं पर काम करना, भूजल संरक्षण से जुड़े प्रयासों को मजबूत करना और नेटवर्क की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाना है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंजनी कुमार सिंह जल एवं भूजल संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अंजनी कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय जल नायक पुरस्कार और नेशनल टीचर इनोवेशन अवॉर्ड समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। यूनेस्को से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की वैज्ञानिक समिति के साथ काम करने का अवसर उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।