आपात स्थिति में डायल 112 से मिलेगी तत्काल मदद, गोला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

रामगढ़: आपात स्थिति में आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोला थाना पुलिस ने रविवार को पुरबडीह गांव में डायल 112 जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों को झारखंड पुलिस की आपातकालीन सेवा की उपयोगिता एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।
मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि डायल 112 सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा और चिकित्सा संबंधी आपात परिस्थितियों में भी इस सेवा के माध्यम से मदद मांगी जा सकती है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि डायल 112 की जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि संकट के समय जरूरतमंद लोग बिना घबराए तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में रांची में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
एल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे पत्रकारों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी रांची। पत्रकार अभिषेक भारती की…

कुड़ुख भाषा एवं संस्कृति पर राष्ट्रीय सेमिनार का समापन, 25 शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
निर्मल सिंह गुमला: उरांव-कुड़ुख भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो…
















