पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ ने की पत्थरबाजी; बीजेपी-जदयू कार्यालयों के बाहर हंगामा
मिलर ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की, भगदड़ जैसे हालात; पोस्टर फाड़े, वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव की खबर
पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को मशहूर यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। मिलर ग्राउंड में अपने पसंदीदा यूट्यूबर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भीड़ बढ़ने के साथ ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। हालात बिगड़ने के बाद इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोगों के बीच दहशत फैल गई।
कार्यक्रम नहीं हो पाने से नाराज हुए युवक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन ‘द ग्रैंड मीट-अप: पटना यूथ फेस्टिवल’ के नाम से किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। हालांकि, कार्यक्रम उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद नाराज युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आयोजकों की ओर से प्रशासन को पहले से पर्याप्त सूचना नहीं दी गई थी।
बीजेपी कार्यालय तक पहुंची भीड़, पुलिस पर पथराव
हंगामा बढ़ने के बाद उपद्रवियों का एक समूह मिलर ग्राउंड से निकलकर बीजेपी कार्यालय के पास पहुंच गया। वहां भी पत्थरबाजी की गई। बीजेपी और जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ने और सड़क पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रण में
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और इलाके में सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है। पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।

टोटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष बने गुड्डू खान, 11 सदस्यीय समिति का गठन
सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में टोटो चालक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक…

क्या है परिसीमन, कैसे बढ़ेंगी राज्यों की लोकसभा सीटें? झारखंड में 14 से बढ़कर 21 हो सकती हैं सीटें
रांची: देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी के बीच परिसीमन एक बार फिर चर्चा में है। केंद्र…

बोकारो के तनिष्क शोरूम में फिर होने वाली थी लूट, गिरिडीह में ही दबोचे गए पांच अपराधी; हथियारों के साथ गिरफ्तार
बोकारो के तनिष्क शोरूम में फिर होने वाली थी लूट, गिरिडीह में दबोचे गए पांच अपराधी; हथियारों के साथ गिरफ्तार बोकारो/गिरिडीह। बोकारो…

















