टोटेमिक कुरमी और कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह ने मनाया शहीद निर्मल महतो की जयंती.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : शुक्रवार को टोटेमिक कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह द्वारा झारखण्ड़ आन्दोलन के अग्रणी नेता गरीबो के मसीहा शहीद निर्मल महतो जी  के 70वीं जन्मदिन डुमरी के टेकनो पार्क मे मनाया गया मोर्चा के पदाधिकारीयो एवं सदस्यो ने निर्मल महतो को याद करते हुवे उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही प्रण लिया शहीद निर्मल महतो के बताएँ मार्गो पर चल कर समाज का उत्थान करेगें साथ ही कुरमी विकास मोर्चा झारखण्ड सरकार से माँग करती है कि शहीद निर्मल दादा के हत्यारों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिले। दादा हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिंदा है।।शहीद निर्मल महतो अमर रहे आदि नारे लगाये गए।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कुरमी विकास युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो केन्द्रीय सचिव रामचन्द्र महतो केन्द्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र महतो केन्द्रीय सदस्य तुलसी महतो सेवानिवृत शिक्षक जिला अध्यक्ष निरंजन महतो जिला प्रवक्ता डीलचन्द महतो वरिष्ट सदस्य दुलारचन्द महतो हेमलाल महतो कैलाश महतो आदी दर्जनो लोग शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow