ओपनकास्ट खदान में कोयला चोरी करने घुसे एक व्यक्ति की मौत.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश

गिरीडीह : गिरिडीह के ओपनकास्ट खदान में कोयला चोरी करने घुसे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है। घटना ओपनकास्ट खदान के फेस में हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। घटना उस वक़्त हुआ जब खदान के फेस में सीसीएल प्रबधंन द्वारा हर रोज की तरह माइनिंग किया जा रहा था। इसी दौरान ओपनकास्ट खदान में फेस के समीप भूधसान होने से एक कोयला चोर दबकर मर गया। घटना के बाद ओपनकास्ट खदान में अफरातफरी मची। आनन फानन में खदान के प्रबधंन द्वारा पोकलेन मशीन मंगाया गया। और घटनास्थल से मलबे को हटाने में मशीन जुटा। लेकिन मृतक का शव बरामद नही हो पाया।

जानकारी के अनुशार ओपनकास्ट खदान में कोयला चोरी करने घुसा व्यक्ति पचम्बा थाना के नरेन्द्रपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल में और भी लोगो के दबे होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाया है। इस दौरान जब कई मीडियाकर्मी घटनास्थल पहुंचे। तो कोयला तस्करो के साथ सीसीएल प्रबधंन के लोग भी घटनास्थल से निकलने सुरु हो गया। वैसे ओपनकास्ट खदान में कोयला तस्करो द्वारा कोयला चोरी की घटना कोई नही बात हर रोज ही ओपनकास्ट खदान प्रबधंन और पुलिस के सहयोग से कोयला तष्कर कोयला चोरी करने घुसते है। और बड़े आराम से कोयला चोरी कर बाहर निकल जाते है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow