झारखंड सरकार की आज पहली वर्षगांठ, कई तरह के योजनाओं का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन 1710.26 करोड़ के 171 योजनाओं का उद्घाटन व 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- पिछली सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर के उसकी चाभी हमें थम दी थी। हर विभाग कर्ज में डूबा था। जब सरकार आई थी तो स्थिति भयावह थी। दूसरे महीने में तनख्वाह कैसे दिया जाएगा, ये भी सोचना पड़ता था। CM ने कहा कि 5 साल बाद झारखंड को किसी के सामने भीख मांगने की जरूरत नहीं होगी। न वर्ल्ड बैंक के सामने और न केंद्र सरकार के सामने हाथ फैलाना होगा।

झारखंड सरकार की आज पहली वर्षगांठ, कई तरह के योजनाओं का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले सरप्लस बजट वाला राज्य कैसे देश का पिछड़ा राज्य बन गया, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वाबलंबी कैसे बने, 20 साल में इस पर कभी चर्चा नहीं हुई। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज ऐसे कई राज्य हैं, जहां कोयला नहीं है, अभ्रक नहीं है। चांदी नहीं है। हमारे पास ये सब होने के बाद भी पिछड़े हैं। हमारे पास खिलाड़ियों की खान है, जो देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। कला-संस्कृति की अपार संभानवनाएं हैं लेकिन इस दिशा में कभी काम ही नहीं हुआ है।

झारखंड सरकार की आज पहली वर्षगांठ, कई तरह के योजनाओं का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास.

हेमंत सोरेन ने कहा कि एक तो हम खाली खजाने से जूझ रहे थे ऊपर से कोरोना की मार। चुनौती ये थी कि पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पताल को बीमार बना दिया था। जहां एक भी वेंटिलेटर नहीं थे। हमने इसे भी स्वीकार किया और आज कोरोना से बेहतर तरीके से मुकाबला करने में हम देश में दूसरे-तीसरे स्थान पर हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण आज तक JPSC पर उंगलियां उठती रही। 20 साल में छठी परीक्षा का आयोजान भी सही से नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब इसे दूर किया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में कैलेंडर जारी कर के JPSC की नियुक्तियां लागत शुरू की जाएगी और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

झारखंड सरकार की आज पहली वर्षगांठ, कई तरह के योजनाओं का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास.

सीएम ने कहा कि ग्रामीणों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसमें मनरेगा अहम भूमिका निभा रहा है। सरकार मनरेगा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। साल के आखिर तक मनरेगा की मजदूरी 300 रुपए करने का लक्ष्य है।.इस दौरान रांची नगर निगम और झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुप्मी) के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन भी हुआ। साथ ही कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का उद्घाटन व रांची जोन 1 के सीवरेज प्रोजेक्ट समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने शुभकामनाएं भी दी हैं

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now