IMG 20201230 WA0043

कृषि बिल सबके हित में है : आरती कुजूर.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : कृषि बिल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला द्वारा बरियातू के बड़गाई बस्ती में महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित महिला मोर्चा की झारखण्ड प्रदेश अध्यक्षा आरती कूजूर, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मंजुलता दुबे, रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा, बरीयातु महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा शीला देवी जी, आशा कच्छप, ललिता देवी, तेतरी देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, बाबि देवी, उषा टोप्पो, रजनी टोप्पो, राधा कच्छप, जय्मंति कलुंदिया, सुमंति गाड़ी के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कृषि बिल के समर्थन में पूरे गाँव को जागृत करने का संकल्प लिया।

आरती कूजूर ने कहा मोदी जी ने कृषि कानून में हर किसान को सम्मान देने का काम किया ,उनके खाते में आज PM Kisan सम्मान निधि योजना अन्तर्गत किसानों को जो सहयोग करने का काम किया है वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।

अनिता वर्मा ने कहा महिला मोर्चा कृषि बिल के समर्थन में गाँव गाँव जाकर महिला किसानों को जगरूक करने के लिये संकल्पित होकर काम करेंगी। आज भी देश का हर किसान इस योजना का लाभ लेने के लिये उत्साहित है, सैकड़ों महिलाओं ने आज इस योजना का फार्म भरा।

Share via
Share via