लूट में शामिल अपराधियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार.

लूट में शामिल अपराधियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार.

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह बालू घाट पर तीन अज्ञात अपराधियों ने बालू घाट के मुंशी और कैशियर को पिस्टल का भय दिखा कर 45 हजार की लूट कर चलते बने। घटना के बाद बालू घाट के मालिक ने इसकी जानकारी कांडी पुलिस को दी। क्षेत्र में लूट की घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ बालू घाट पहुँच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कांडी थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में छापेमारी कर 24 घण्टे के अंदर लूट में शामिल तीनो अपराधियो को गिरफ्तार कर ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के क्रम में पुलिस द्वारा उनलोगों के पास से एक पिस्टल,एक नकली पिस्टल, लूट के रुपए के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि इसलिए है क्योंकि लूट के घटना के 24 घण्टे के अंदर इस मामले का खुलासा कर दिया गया।

गढ़वा, वी के पांडे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now