वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के दौरान बरतें सावधानी और सतर्कता : उपायुक्त.

वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के दौरान बरतें सावधानी और सतर्कता : उपायुक्त.

Share
Link copied

Team Drishti

आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत चल रहे कोविड वैक्सिन ड्राई रन को लेकर मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ड्राई रन के तहत चल रहे गतिविधियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने ट्रायल ड्राई रन को लेकर की गयी विभिन्न तैयारियों एवं कोविड वैक्सिन देने की व्यवस्थाओं के अलावा प्रतीक्षालय, ऑब्जरवेशन रूम, सत्यापन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ हीं कोविड वैक्सिन को लेकर प्रतिनियुक्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त ने वैक्सिन दिये जाने के दौरान सतर्कता और विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। वहीं कोविड वैक्सिन देने के क्रम में लोगों की सुविधा हेतु सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में भोलेनाथ के दूतों को प्रतिनियुक्त करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि ड्राई रन के दौरान सबसे पहले व्यक्ति वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास जाता है। वहां पर उसका सूची में नाम और आइडी चैक की जाती हैं। उसके बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-2 के पास भेजा जाता है। जहां पर उसका नाम विभाग की कोविन एप में चेक किया जाता है और उसके नाम का मिलान किया जाता है। यहां पर वेरीफाई होने के बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-3 के पास भेजा गया। यहां पर उसको वैक्सीन दी जाती है। वैक्सीन के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। जहां पर वैक्सीन देने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा बैठाया गया, ताकि वैक्सीन के किसी प्रकार के साइड इफेक्ट का पता चल सके। कोई साइड इफेक्ट आता है तो यहां पर एईएफआई रूम की व्यवस्था की गई है। यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसका उपचार किया। उसके बाद भी किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे* प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 एस के मेहरोत्रा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, कोेविड वैक्सिन माॅनिटरिंग आॅफिसर डाॅ0 सत्येन्द्र प्रसाद, अंचलाधिकारी, मोहनपुर, डाॅ बीपी सिंह, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow