जंगली हाथियों के खौफ से रातजग्गा कर रहे है ग्रामीण.

जंगली हाथियों के खौफ से रातजग्गा कर रहे है ग्रामीण.

Share
Link copied

पिपरवार : पिपरवार क्षेत्र के ग्रामीण इलाको मे इन दिनो जंगली हाथियो के झूण्ड द्वारा उत्पात जारी है।अभी भी ग्रामीण इलाको के जंगलो मे हाथियों के झूण्ड को विचरण करते देखा जा रहा है।दिन भर जंगलो मे विचरण करने के बाद जंगली हाथी रात के अंधेरे मे ग्रामीण इलाको को निशाना बना रहे है।हाथियों के उत्पात में ग्रामीणो की नींद उड़ गई है,कई लोग तो अपना आशियाना बदल दिया है, ग्रामीण मशाल लेकर रात में गांव की पहरेदारी कर रहे है।

बीती रात हाथियों के झूण्ड बन्हे,हफुआ,कारो,बुण्डु सहित अन्य जगहो पर उत्पात मचाया, लेकिन पूर्व से चौकस ग्रामीणो की सर्तकता से ज्यादा नुकसान नही हुआ। ग्रामीण वन विभाग के साथ पुरी सावधानी से मशाल और पटाखा जलाकर हाथियो को जंगल की ओर भगाने का काम किया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियो ने अब तक दो दर्जन से अधिक घरो को नुकसान पंहुचा चुका है, वहीं फसल और अनाज को भी बर्बाद किया है। अपने परिजनो की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण रात भर जागने को विवश है,वही चतरा और हजारीबाग वन विभाग की टीम भी हाथियों को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए काम कर रहा है।

पिपरवार, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow