हथियार सप्लायर दो अपराधी गिरफ्तार.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : रांची पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है, हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो व्यक्ति पकड़े गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो एवं थाना प्रभारी नारकोपी अपने शस्त्र बल के साथ गांव मदद से होते हुए मडई मैदान पहुंचे तो देखा कि मैदान के उत्तर दिशा में एक मोटरसाइकिल खड़ी है और मोटरसाइकिल के बगल में दो व्यक्ति कुछ बातचीत करते दिखे। पुलिस के द्वारा मैदान की घेराबंदी कर, जैसे उनके नजदीक पहुंचे तो पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस के द्वारा अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग हथियार पहुंचाने आए थे। पुलिस के द्वारा पकड़े गए गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम कुछ इस प्रकार है बबलू ठाकुर थाना इसकी जिला रांची, लालमोहन ठाकुर थाना नारकोपी जिला रांची है।
















