IMG 20210114 WA0028

मकर संक्रांति को लेकर मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

देवघर : मकरसंक्रांति के साथ नव वर्ष के पहले पर्व की वजह से आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में नव वर्ष को लेकर बाबा मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा अहले सुबह से बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज के दिन जहाँ लोग पिकनिक मनाना या पर्यटक स्थलों पर घूम-फिर कर आनन्द लेना चाहते हैं। वहीं जलार्पण हेतु श्रद्धालुओं की तादाद में हुआ इजाफा इस बात का प्रमाण है कि आस्था का कोई और विकल्प नहीं हो सकता। बाबा के प्रति लोगों के मन में आस्था पहले भी विद्यमान थी, आज भी है और आगे भी इसी प्रकार रहेगी।

इसके अलावे जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए।

साथ हीं उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने सभी को मकरसंक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि साल के पहले पर्व की शुरूआत से सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन का सदेंश लेेकर आता है। खुशी और हर्षो-उल्लाष के साथ इस पर्व को मिल जूल कर मनायें और विधि व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Share via
Share via