सीएम आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, काफी संख्या में रोजेदार हुए शामिल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर अपने कांके रोड, रांची स्थित आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, “रमज़ान का पाक महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। माह-ए-रमज़ान हम सभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।”उन्होंने पूरे राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की तथा सभी को रमज़ान मुबारकबाद दी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन सहित सभी आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में भाग लिया। इसमें राज्य की प्रगति, आपसी भाईचारे, स्नेह और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। विभिन्न समुदायों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की जीवंत मिसाल पेश की। रोजेदारों ने भी नमाज अदा कर समाज, राज्य और देश में शांति व खुशहाली की दुआएं मांगीं।
कार्यक्रम में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री हफीजूल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित कई विधायक मौजूद रहे।
यह आयोजन झारखंड में सामाजिक सद्भाव और एकता की मजबूत मिसाल बनकर उभरा, जहां राजनीतिक नेता और आमजन एक साथ रमज़ान की खुशियां मनाते नजर आए।रमज़ान मुबारक! राज्य में अमन, शांति और प्रगति की कामना के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का यह प्रयास सराहनीय रहा।

















