मटर के दाने ने ले ली बच्चे की जान, गले में फंस गया मटर
मटर के दाने ने ले ली बच्चे की जान, गले में फंस गया मटर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब डेढ़ साल के बच्चे के गले में मटर फंसने से उसकी मौत हो गई है। यह मामला गुड़ी करंज टोली का है।
मिली जानकारी के अनुसार घर में सब्जी के रूप में परिजन मटर लेकर आये थे जिसे बच्चा शिवम उरांव खाने लगा। इसी दौरान एक दाना बच्चे के गले में फंस गई। मटर का दाना गले जिससे उसकी सांसे अटकने लगी। बच्चे के सांस को रूकता देख परिजन बच्चे को लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

















