एक कार से 31 पेटी देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरही अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया,कि चौपारण थाना के पास रात्रि करीब 01 बजे एक आल्टो गाडी़ नम्बर MH 02 PA 3237 पर 31 पेटी देशी शराब पाया गया तथा इस कार में सवार एक व्यक्ति शुभम कुमार सिंह पिता- प्रदीप सिंह साकिन-बिलासपुर थाना-नवीनगर,जिला-औरंगाबाद( बिहार ) को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में चौपारण थाना में काण्ड संख्या-473/20 दिनांक-22/12/20 धारा-272/273/290/414/34 भादवि एवं 47 ( ए ) उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow