A terrible road accident happened in Palamu, 3 youths died a painful death.

पलामू में हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

Share
Link copied

पलामू : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन आदिवासी युवकों की मौत हो गई। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों में से किसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में श्याम परहिया और संतन परहिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीसरे युवक उपेंद्र परहिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के रहने वाले थे। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। छतरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और मालिक का पता लगाने में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow