मेन रोड स्थित होटल ‘द केन’ की बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौके पर मौत

मेन रोड स्थित होटल ‘द केन’ की बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौके पर मौत

रांची : राजधानी रांची के व्यस्ततम इलाके मेन रोड स्थित होटल ‘द केन’ (The Ken) की बहुमंजिला इमारत में रंग-रोगन और मरम्मत का काम चल रहा था, उसी वक्त एक मजदूर ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान मंटू कुमार (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अन्य मजदूर घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों का गुस्सा होटल मालिक और ठेकेदार पर फूट पड़ा। उनका आरोप है कि मजदूरों को न तो सुरक्षा बेल्ट दी गई थी, न हेलमेट और न ही कोई अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों को सिर्फ रस्सी बांधकर छोड़ दिया गया था। कोई जाली या सुरक्षा नेट भी नहीं लगाया गया था।”

सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी और दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन से जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now