A young man committed suicide by hanging himself in Hinoo, causing grief in the area.

हिनू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

A young man committed suicide by hanging himself in Hinoo, causing grief in the area.
A young man committed suicide by hanging himself in Hinoo, causing grief in the area.

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप महावीर मंदिर गेट के पास रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में हुई है। वह लोअर हिनू का निवासी था। परिजनों के अनुसार उसकी माता का नाम पिंकी देवी है। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। बताया गया कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now