20250320 133810

झारखंड सरकार का अबुआ बजट झारखंड की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम

झारखंड सरकार का अबुआ बजट झारखंड की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम
झारखण्ड सरकार का “अबुआ बजट” 2025-26 राज्य के  महिलाओं के लिए  विकास, समृद्धि और आर्थिक रूप से प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस बजट से  अब राज्य की  महिलाएं  स्वावलंबी और सशक्त बनेगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत ₹13,363 करोड़ 35 लाख का बजट आवंटित किया गया है। यह योजना राज्य की बहन-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यही कारण है कि यह बजट नई सोच और दीर्घकालिक योजनाओं के साथ झारखण्ड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प दर्शाता है।
आइए, इसके प्रमुख बिंदुओं को संक्षेप में समझें:
नई सोच की झलक
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार MSME निदेशालय के गठन की योजना बना रही है। यह कदम छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देगा, रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
राजस्व संग्रह में वृद्धि
झारखण्ड के राजस्व में निरंतर वृद्धि राज्य की प्रगति का स्पष्ट संकेत है। बजट में राजस्व संग्रह राशि को करोड़ों में लक्षित किया गया है, जो बेहतर कर प्रबंधन और आर्थिक नीतियों का परिणाम है। यह आत्मनिर्भर झारखण्ड की ओर एक मजबूत कदम है।
किसानों के उपज का भंडारण और संरक्षण होगा आसान
किसानों की आय बढ़ाने और उनकी उपज को सुरक्षित रखने के लिए 2025-26 में ₹259 करोड़ की लागत से 118 गोदामों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल फसल बर्बादी रुकेगी, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे आय के स्रोत
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2025-26 में मनरेगा के तहत 12 करोड़ मानवदिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा करेगा, जिससे पलायन पर रोक लगेगी।
झारखण्ड में आर्थिक विकास दर को मिल रही गति
लगातार प्रगति के बाद राज्य की आर्थिक विकास दर 2025-26 में 7.5% तक पहुँचने की उम्मीद है। यह झारखण्ड की आर्थिक नीतियों और आधारभूत संरचना में सुधार के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
कहे तो झारखंड सरकार का अबुआ बजट” 2025-26 झारखण्ड के समग्र विकास का एक रोडमैप है, जो किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं और उद्योगों पर विशेष ध्यान देता है। यह बजट राज्य को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे ले जाने का वादा करता है।
Share via
Share via