भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई: चतरा के जिला आयुष अधिकारी राम प्रकाश वर्मा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई: चतरा के जिला आयुष अधिकारी राम प्रकाश वर्मा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चतरा : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने झारखंड के चतरा जिले में एक बड़ी सफल कार्रवाई की है। जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर (DAMO) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायतकर्ता टंडवा में तैनात आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी ने ACB को बताया कि डॉ. वर्मा हर महीने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। चार महीने के बकाया वेतन के बदले कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने मामला दर्ज किया और एक सुनियोजित ट्रैप टीम गठित की। और डॉ. प्रिया कुमारी ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये आरोपी को सौंपे, जिसे लेते ही ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोच लिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now